लंदन।। क्या आप भी उन लोगों में शुमार हैं, जो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहली बार डेट पर जाने में या फिर जॉब के लिए किसी इंटरव्यू का सामना करने में नर्वस महसूस कर रहे हैं? अगर ऐसा है तो खुश हो जाइए, क्योंकि आने वाले दिनों में आपका मददगार बन सकता है- एक जोड़ा 'सोशल एक्सरे' ग्लास, जिसे पहनते ही आप यह जान पाएंगे कि सामने वाले शख्स के मन में इस वक्त क्या चल रहा है। है न कमाल की बात!
यह और कुछ नहीं, बल्कि साइंस के नायाब खोजों की ही एक अगली कड़ी होने जा रहा है। इस चमत्कारी ग्लास पर काम कर रहे अमेरिका के मैसाचुसिट्स इंस्टिट्यूट ऑफ मीडिया लैब का यह भी दावा है कि यह ग्लास किसी शख्स को यह बताने में भी सक्षम होगा कि उन्हें किस पॉइंट पर आकर बोलना रोक देना चाहिए। यह सोशल एक्सरे ग्लास कैसे यह चमत्कार अंजाम देगा, आइए जानें।
दरअसल, इन ग्लासों में एक ऐसा कैमरा फिट होगा जो सामने वाले शख्स के चेहरे पर आने वाले भावों पर नजर रखेगा और उन्हें उन 24 अलग-अलग रूपों के साथ मैच करेगा, जो किसी शख्स के इमोशंस की झलक देते हैं। इसके बाद यह एक एयरपीस और ग्लासेज पर अलग-अलग तरह की रोशनियां डालकर पहनने वाले को यह संदेश देगा कि सामने बैठा शख्स इस वक्त क्या सोच रहा है।
यह सिस्टम ट्रैफिक सिग्नल के स्टाइल का होगा। रेड लाइट का मतलब होगा कि आपकी डेट आपके बारे में नेगेटिव सोच रही है, पीली रोशनी का मतलब होगा कि आपकी डेट आपमें थोड़ी दिलचस्पी रखती है और अगर लाइट ग्रीन है, तो मतलब साफ है कि आपकी डेट आपसे खुश है, आप आगे बढ़ें। रिसर्चरों का कहना है कि किसी के साथ बातचीत के दौरान इन सोशल एक्सरे ग्लासों को पहनने का फायदा यह होगा कि तब आपके पास एक 'एक्सट्रा सेंस' होगा, जो आपको बताता रहेगा कि सामने वाला आपसे बोर हो रहा है, या आपकी बातों में दिलचस्पी रखता है।

I want this !
ReplyDelete