आप अपने शहर के किसी मोस्ट इलिजिबिल बैचलर के साथ डेटिंग कर रही हैं, लेकिन अगर कोई लड़की उसे देखकर मुस्कराती है तो आपको बुरा लगता है। आइए हम आपको इस कंडिशन से निपटने के टिप्स बताते हैं :
टेंशन छोड़ो
अगर आप अपने लवर को देखकर मुस्करा रही हर एक लड़की को रोकने की कोशिश कर रही हैं, तो वह आपको छोड़कर भाग सकता है। इसकी बजाय आपको इस बात पर गर्व महसूस करना चाहिए कि लड़कियां आपके लवर को इतना अटेंशन दे रही हैं। अगर इतनी लड़कियां उसे भाव दे रही हैं, तो आपको अपनी पसंद पर खुश होना चाहिए। सोचिए जब आप किसी क्लब या बार से अपने बॉयफ्रेंड की बांहों में बांहें डालकर बाहर निकलेंगी, तो दूसरी लड़कियां आपको देखकर जल जाएंगी। बी स्मार्ट
अगर आपका बॉयफ्रेंड किसी और लड़की को देखकर नजर घुमाता है तो जाहिर है कि आपको गुस्सा आएगा। लेकिन ऐसे में आपको यह समझना चाहिए कि खूबसूरत लड़की को देखकर किसी की भी नजर फिसल सकती है। अगर किसी खूबसूरत लड़की को देखकर आपके बॉयफ्रेंड की नजरें घूम जाती हैं, तो इसमें कुछ भी अस्वाभाविक नहीं है। हालांकि अगर आप इस प्रॉब्लम से अपने अंदाज में निपटना चाहती हैं, तो किसी भी खूबसूरत लड़की को देखकर पहले ही कहना शुरू कर दें कि 'वाउ क्या हॉट गर्ल है?' इससे आपका बॉयफ्रेंड उसकी ओर ज्यादा नजरें नहीं घुमा पाएगा।
बी टैक्टफुल
अगर आप अपने बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची हैं और वह पहले से ही अपनी किसी और गर्लफ्रेंड से बातें कर रहा है, तो आपको गुस्सा जरूर आएगा। लेकिन उस वक्त दोनों के बीच पहुंचकर शोर मचाना नेगेटिव असर डालेगा। इसके लिए आप एक और बेहतरीन तरीका आजमा सकती हैं, जिससे आप उन दोनों को सबक सिखा सकती हैं। आपको सिर्फ इतना करना है कि अपने बॉयफ्रेंड की बांहों में बांहें डालकर उसके गालों पर किस करके कहें कि डियर मैं कुछ मिनटों से तुम्हारा वेट कर रही हूं। इससे उस लड़की को भी मेसेज चला जाएगा कि आप दोनों कितनी क्लोज रिलेशनशिप में हैं।
No comments:
Post a Comment