Showing posts with label डेट. Show all posts
Showing posts with label डेट. Show all posts

Wednesday, September 7, 2011

एक ही वक्त में कई लड़कों के साथ डेट करती हैं लड़कियां!

लंदन। अक्सर कहा जाता है कि पुरुषों में रिश्तों को लेकर भटकाव ज्यादा होता है लेकिन वास्तविकता यह है कि प्रेम त्रिकोण में महिलाएं ज्यादा फंसती हैं। समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के मुताबिक एक अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। अध्ययन में लगभग एक चौथाई महिलाओं ने स्वीकार किया कि उन्होंने एक ही समय में एक से ज्यादा पुरुषों से प्यार किया। दूसरी ओर केवल 15 प्रतिशत पुरुषों ने ही दो महिलाओं से प्रेम की बात स्वीकारी।
इनमें से प्रेम त्रिकोण के 18 प्रतिशत मामले फेसबुक या ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स पर शुरू होते हैं।
 
 
सर्वेक्षण में 2,000 लोगों को शामिल किया गया था। इनमें से आधे लोगों का मानना था कि एक व्यक्ति एक समय में दो लोगों से प्यार कर सकता है। अध्ययन में यह भी देखा गया कि कम आमदनी वालों की तुलना में ज्यादा आमदनी वाले लोगों में रिश्तों में भटकाव ज्यादा होता है।
मनोचिकित्सक जो हमिंग्स का कहना है कि पुरुष रिश्तों के मामले में धोखेबाज, अवसरवादी और भटके हुए हो सकते हैं जबकि महिलाओं का रिश्तों को लेकर अधिक जटिल दृष्टिकोण होता है।